ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News   जिस टमाटर ने रिश्तो में डाली दरार उसी ने मिलवाया सब्जी में टमाटर डालने से नाराज होकर भाग गई थी पत्नी अब पुलिस ने पति से कराई सुलह

रिपोर्टर सूर्यकान्त मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले मे एक पति ने अपनी पत्नी से बिना पूछे सब्जी में टमाटर डाल दिए इससे नाराज होकर पत्नी घर छोड़कर चली गई थी पति ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है पुलिस ने पति पत्नी को समझाइश देकर टूटे रिश्ते को एक बार फिर जोड़ दिया है वही पति ने अपनी पत्नी को टमाटर भी दिया और बिना पूछे टमाटर इस्तेमाल करने का वादा किया यह पूरा मामला धनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी का है दर्शल टमाटर की बड़ी कीमत ने ना सिर्फ आम आदमी को प्रभावित किया है बल्कि एक आदमी के परिवार को भी दरार पैदा कर दी है धनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी निवसी संदीप बर्मन का एक छोटा सा ढाबा चलता है टिफिन का भी काम करता है जिससे लोग टिफिन और ढाबे के लिए खाना बनाते हैं 4 दिन पहले उसने पत्नी से बिना पूछे सब्जी में स्वाद के लिए टमाटर डाल दिए जैसे ही बात उनकी पत्नी आरती बर्मन को पता चली तो वह आग बबूला हो गई और गुस्से में आकर अपनी छोटी बेटी को लेकर घर से निकल गई इस गलती के लिए पति अपनी पत्नी से मिन्नतें करता रहा लेकिन उसकी पत्नी नहीं मानी और घर छोड़कर चली गई जब संदीप को टमाटर का महत्व समझ आया तो उन्होंने कसम खा ली की वह कभी भी बिना पूछे टमाटर का इस्तेमाल नहीं करेंगे उसने पुलिस से पत्नी को पाने मे मदद की गुहार लगाई है पुलिस ने पति पत्नी को समझाइश देकर टूटे रिश्ते क़ो एक बार फिर जोड़ दिया है इस मामले में धनपुरी थाना प्रभारी संजय जयसवाल का कहना है कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद पतली घर छोड़कर चली गई थी जिससे महिला शक्ति डेस्क के माध्यम से दोनों के बीच सुलह करा दी गई है अब पत्नी घर जाने को तैयार है इस जिस टमाटर मे झगड़ा करवाया उसी ने मिलवा भी दिया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button