ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री को होश में लाने के लिए हड़ताली नर्स हुई बेहोश ।

रतलाम जिला नर्सिंग स्टाफ़ ने PP ई किट पहन कर जताया विरोध ।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

रतलाम नर्सिग ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा हड़ताल ,पांचवा दिन मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक हड़ताल रहेंगी जारी ।
आज 14 जुलाई समय 12:00 बजे के लगभग नरसिंह एसोसिएशन द्वारा जिला अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारे बाजी की गई । थाली और ताली बजाते हुए वहीं कुछ जगहों पर सरकार की सद्बुद्धि के लिए महायज्ञ किया गया। हड़ताल की वजह से अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई है। मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधाए बंद नहीं है, लेकिन हड़तालियों की मांग बरक़रार है सेकंड ग्रेड का आष्वासन नहीं आदेश चाहिए ।
अपनी मांगों को ले कर सत्ताधारियों से लगा कर शासन के मुखिया श्री चौहान तक बात पहुचाने का प्रयास किया है ।
किये गए प्रदर्शन को दौलतराम पाटीदार इंडियन टीवी न्यूज़ कैमरे के साथ जिला रतलाम के साथ अन्य शोसल मीडिया कर्मी मौजूद थे। प्रर्दशन कर्ताओं ने बताया गया कि ,, आज हमारी हड़ताल का पांचवा दिन है एवं प्रशासन की ओर से अभी तक हमारी मांगों को लेकर किसी भी प्रकार का कोई विचार नहीं किया गया है।

आज हमने पी पी ई किट पहनकर यह आंदोलन किया है। हम प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सके एवं माननीय श्री मुख्यमंत्री जी महोदय को कोरोनावायरस समय की याद दिला सके । जिस समय हमारी नर्सेज बहनों ने बिना किसी लालच के एवं अपनी जान को जोख़िम मैं डाल कर एवं परिवार की परवाह किए बगैर कार्य किया था। पी पी इ किट को पहन कर एक सामान्य व्यक्ति 10 मिनट में परेशान हो जाता है उस पी पी इ किटके को पहनकर हमारी नर्सेज बहनों ने 24 घंटे काम किया है । जिस प्रकार बॉर्डर पर सिपाही अपने देश की रक्षा करता है उसी प्रकार हमारी नर्सेज बहनों ने अस्पतालों में 24 घंटे काम करते हजारों मरीजो की जान की रक्षा की है । अतः माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि अन्य राज्यों के समान मध्यप्रदेश में भी नर्सेज बहनों को सेकंड ग्रेड दिया जाए। मांगों पर भी विचार किया जाए हमें भी इस प्रकार का आंदोलन एवं हड़ताल करना अच्छा नहीं लगता है । हम जिस प्रोफेशन से जुड़े हैं वह एक सेवा का प्रोफेशन हे एवं हमें भी हमारे मरीजों को दुखी देखकर बहुत दुख हो रहा है । अतः माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि वह जल्द से जल्द हमारी मांगों पर विचार करें ताकि पुनः हम अपने कार्य पर उपस्थित हो सके ।  मामा से मांग करती भांजियों ने अपने नारे में मामा जी को कहा,, ORS का घोल पिलावो मामाजी को होश में लावो, हड़ताल मे पी पी ई किट पहने हुई एक यंग नर्स की अचानक तबियत ख़राब हो गई ।तत्काल प्रभाव को देखते हुए ईलाज के तौर पर टिटमेंट किया गया हवा फूंक कर गलूकोज ors का घोल पिलाया ओर होश में लाया गया इस अवसर पर जिले के सैकड़ो नर्सिग कार्यकारी मौजूद थे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button