ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सहायक उप निरीक्षक से कार्यवाहक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुये अधिकारियों के कंधो पर स्टार लगाकर पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा उज्जवल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं .

रिपोर्टर सत मन्यू प्रताप सिंह उमरिया मध्य प्रदेश
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी आदेश के माध्यम से जिला उमरिया में पदस्थ 04 सहायक उप निरीक्षक सूर्यपाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, गौद्विज परौहा एवं देवेन्द्र छारी को कार्यवाहक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है । उक्त अधिकारियों को आज 14.07.2023 को पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री प्रमोद कुमार सिन्हा एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया द्वारा कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी गई साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा सभी को बधाई देते हुये पूर्व की तरह भविष्य में भी मेहनत व लगनता के साथ अपने कर्तव्य को निर्वहन करने की बात कही गई ।

Subscribe to my channel