ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News एसडीएम टीकमगढ़ ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

नवागत कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार एसडीएम टीकमगढ़ श्री सीपी पटेल ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम टीकमगढ़ श्री पटेल ने प्रसूति वार्ड सहित विभिन्न वार्डों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने मरीजों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री पियूष दीक्षित सहित संबंधित स्वास्थ्य विभाग अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button