IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर सुश्री शिल्‍पा बनी उद्यमी, दूसरों को दे रही हैं रोजगार

आत्मनिर्भर बनने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रही है धन्यवाद

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश

देवास शासन की योजना का लाभ पाकर जिले के बेरोजगार युवा रोजगार तो पा रहे हैं साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। इन्हीं योजनाओं का लाभ पाने वालों में देवास निवासी सुश्री शिल्‍पा ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लिया तथा खुद का उद्योग प्रारंभ किया। आज वे दूसरों को रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। सुश्री शिल्‍पा को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास द्वारा प्रदाय की गयी। ऑनलाईन पोर्टल पर ऋण प्रकरण तैयार कराकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा देवास में प्रेषित किया। बैंक द्वारा 05 लाख का ऋण मसाला उद्योग मेन्युफेक्चरिंग के लिए स्वीकृत किया गया। सुश्री शिल्‍पा द्वारा 02 व्‍यक्तियों को रोजगार भी प्रदान किया जा रहा है। इनके द्वारा 30 हजार रूपये शुद्ध आय भी प्राप्त हो रही है। इस सेवा इकाई के प्रांरभ होने एवं आत्‍मनिर्भर बनने से सुश्री शिल्‍पा खुश है। उनके द्वारा बैंक की किस्त भी नियमित चुकाई जा रही है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने से वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button