ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News खतरे में है स्कूल के बच्चों की जान ।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

रतलाम जिले मे निजी स्कूलों के संचालक की मनमानियों के चलते व ट्रेफिक पुलिस पदस्थ अदिकरियों दिन में भी काला चश्मा लागये ड्यूटी पर जुमेदारीरयों को नजरअंदाज कर छोटे छोटे बचों देश के भविष्य को मौत के मुंह में धकेलते हुए शासकीय कर्मचारी बच्चों की जान के दुश्मन बने यमराज की भूमिका निभा रहे । अवैध कार्य व नियम विरुद्ध कारनामे कर अपने हौसले बुलंद कर रहे हैं। इसी दौरान आज एक घटना सामने आई हैं गाँव बड़ौदा नामली थाना अंतर्गत रतलाम जिले में शराब पीकर स्कूल बस चला रहे ड्राइवर को ग्रामीणों ने रोका स्कूल बच्चों से भरी बस बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई । शराब के नशे में धुत होकर तेज रफ्तार से स्कूल बस चला रहे ड्राइवर को ग्रामीणों ने रोका और स्कूल संचालक को बुला कर बच्चों से भरी घटना से पहले ही अन्य ड्रायवर को सुपर्त की है । नामली के आदर्श जेली स्कूल की बस बड़ौदा गांव के बच्चों को छोड़ने गांव पहुंची थी । गांव के चौराहे पर तेज रफ्तार से निकली बस को देखकर ग्रामीण चोंक गए । ग्रामीण को दुर्घटना की आशंका होने पर उन्होंने तेज रफ्तार बस को रुकवाया लेकिन बस चालक शराब के नशे में धुत होकर ग्रामीणों से गाली गलौज करने लगा। इसके बाद ग्रामीण स्कूल संचालक को मौके पर बुलाकर स्कूल के बच्चों को अन्य ऑपरेटर द्वारा बस से घर पहुंचाया गया । mग्रामीण क्षेत्रों में निजी स्कूल की सैकड़ों बस और छोटे स्कूल वाहन प्रतिदिन स्कूल के बच्चों को लेकर हाइवे और व्यस्त सड़कों पर सफर करते हैं । लेकिन इस स्कूल बसों की रफ्तार और वाहन चालकों को मॉनिटरिंग करने वाला कोई नहीं ।पुलिस थाना के सामने से गुजरने वाले ओवरलोड स्कूल वाहन पर कोई कार्रवाई नहीं होती हैं । यही नहीं गहरी नींद से सोए आरटीओ विभाग को भी इस तरफ देखने की भी फुर्सत नहीं है । mशायद परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं। जिसके बाद यह विभाग जांच और कार्रवाई की खानापूर्ति में जुट जाएंगे । गांव के पूर्व सरपंच रहे अभिषेक वर्मा ने इस मामले में स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी और प्रशासन से भी मांग की है कि जिले में बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे निजी स्कूल और स्कूल वाहन संचालकों पर लगाम कसी जाएं।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button