Madhya Pradesh News समस्त भूमियों पर हम किसानों का ही निस्तार उपयोग करने हेतु अधिकार है ! हमारा गांव पसान के पूर्वज लगभग 500 वर्ष पहले से इन जमीनों पर खेतीवाड़ी कृषि कार्य करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण करते चले आए हैं !

रिपोर्टर सूर्यकान्त मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश
अनूपपुर जिला जमुना कोतमा क्षेत्र एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक से भूमि अधिग्रहण से प्रभावित पीढ़ी दर पीढ़ी पुश्तैनी सभी ग्रामीणों मूल निवासियों को है न्याय मिलने की बड़ी उम्मीद , हमारे पूर्वजों द्वारा कोयला उत्खनन प्रयोजन के लिए अनेक वर्षों से अधिग्रहण की गई सभी कंपनी के खाली वा अनुपयोगी भूमियों को किसानों को ही किया जाए वापस ! प्रभावित सभी किसानों को ही भूमि वापस मिलने का है न्याय संगत पूर्ण अधिकार !
जिला कलेक्टर महोदय अनूपपुर एवं एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक से हम किसानों की यह मांग है कि एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के अंतर्गत हमारे पूर्वजों पीढ़ी दर पीढ़ी तथा हम लोगों के द्वारा एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र को कोयला उत्खनन हेतु कंपनी को दी गई समस्त भूमियों पर हम किसानों का ही निस्तार उपयोग करने हेतु अधिकार है ! हमारा गांव पसान के पूर्वज लगभग 500 वर्ष पहले से इन जमीनों पर खेतीवाड़ी कृषि कार्य करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण करते चले आए हैं ! कोयला उत्खनन हेतु कंपनी के आने पर हमारे क्षेत्र के पुश्तैनी गांव व अधिकतर किसानों की लगभग संपूर्ण भूमि कोयला उत्खनन होने से प्रभावित है ! कोयला उत्खनन के कार्य होने से कंपनी द्वारा हमारे खेती उपयोग के भूमियों को अपने अधीन लेकर अधिग्रहण बताकर खेती करने नि स्तार करने से पाबंदी लगाकर रोक रखा गया है ! जिससे हम पुश्तैनी किसानों की आर्थिक स्थिति निरंतर दयनीय होती चली जा रही है ! कोयला उत्खनन कंपनी द्वारा हमारे गांव के क्षेत्र अंतर्गत शासकीय तथा वन भूमियों के अधिकतर क्षेत्रों पर भी उत्खनन कार्य करके जमीनों को प्रभावित कर लिया है ! हमारे गांव के क्षेत्र के पुराने बसे हुए टोला मोहल्ला गांव के इन जमीनों के पूरे उपयोग बंद हो गए हैं ! हमारे पूर्वजों किसानों के द्वारा कंपनी ने कुछ जमीनों को लीज पर ली गई थी ! पुराने बस्ती गांव क्षेत्र में अब कंपनी की अधिकतर भूमि कंपनी के अनुपयोगी भूमि है ! जिस पर हमारे पूर्वजों किसानों के द्वारा कंपनी को दिए गए व शासन के इन सभी भूमियों पर उपयोग करने का पूरा अधिकार है ! इन सभी भूमियों के कंपनी अधिग्रहण से हमारे पुराने किसानों के सारे नि स्तार उपयोग बाधित हुए हैं ! जिससे यहां के किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है ! अब यदि यह भूमि जो हमारे ही पूर्वजों द्वारा कंपनी को कोयला उत्खनन प्रयोजन हेतु दे दी गई है उसे हम सभी किसानों को ही वापस कराई जाए जिससे हम सभी पुश्तैनी गांव के निवासियों के भरण पोषण खेती-बाड़ी मैं इन सभी भूमियों का उपयोग किया जाता रहे तथा हमारे आने वाले संतानों का भी भविष्य अंधकार मैं ना रहे ! यदि इन सभी भूमियों पर जो हमारे ही अधिकार क्षेत्र मैं प्राप्त होना न्याय संगत है अन्य लोगों द्वारा अतिक्रमण होता चला जाएगा तो हमारे गरीब किसान सभी वर्ग के लोग पलायन करने के लिए विवश हो जाएंगे ! हम पीढ़ी दर पीढ़ी के गांव वासी पुश्तैनी सभी लोग के भविष्य को देखते हुए यह सभी भूमियों पर हम लोगों को कंपनी द्वारा प्रदान कराया जाए !

Subscribe to my channel