पंजाबब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News नाबालिग ‌लड़की से दुष्कर्म के बाद कत्ल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ रविंदर कुमार पटियाला पंजाब

पातड़ा : पटियाला के पातड़ा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह (22) के रूप में हुई है। आरोपी को समाना रोड पर गांव ककराला के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। पटियाला जिले के एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल पातड़ां में एक नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरप्रीत 10वीं पास है और पातड़ा के आईटीआई में पढ़ रहा है। वह अक्सर 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बुरी नज़र से देखता था। करीब 7 बजे जब बच्ची घर से दूध लेने के लिए ढड़ियाल रोड पर गई तो आरोपी गुरप्रीत सिंह ने मौका देखकर लड़की को जबरदस्ती उठाकर सरकारी स्कूल में फेंक दिया। यहां फिर उसने बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ काका को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर थाना पातड़ा, जिला पटियाला में धारा 302, 376ए 4 पोस्को एक्ट नंबर 182 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरुण शर्मा ने कहा कि पुलिस इस पूरी घटना की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। आरोपी गुरप्रीत सिंह काका का पुलिस रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी। बता दें कि कातिल ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक कबूलनामा भी किया। उक्त लड़के ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह लड़की से बहुत प्यार करता था और जब लड़की ने इनकार कर दिया तो उसने उसकी हत्या कर दी और अब वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा है। जब पुलिस को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत स्कूल के अंदर से लड़की का शव बरामद किया, जिसे समाना सरकारी सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और मामला दर्ज कर लिया गया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button