IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जब गाड़ी रूकवाकर दिव्यांग से मिलने खुद जा पहुंचे कलेक्टर

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

विवेकानंद वार्ड स्थित मॉ खेरमाई माता मंदिर के सामने कलेक्टर अवि प्रसाद ने सड़क से जा रहे लखेरा निवासी दिव्यांग शिवराम श्रीवास्तव को देखते ही दिव्यांग से मिलने गाड़ी रूकवाकर उनके पास खुद जा पहुॅंचे। शिवराम अचंभित, हतप्रभ और अनजान थे कि गाड़ी से उतरकर उनके पास तक आने वाले व्यक्ति जिले के कलेक्टर है। जिसने उनके पास पहुॅंचते ही उनके कंधे पर हाथ रखकर उनकी समस्या के संबंध में बात की। बाद में दिव्यांग शिवराम को एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि ये कलेक्टर साहब है तब बड़ी सहजता और उम्मीद के साथ से दिव्यांग ने अपनी दिव्यांगता का जिक्र कर यहॉ-वहॉं जाने के लिए ट्राइसाइकिल की इच्छा व्यक्त की। इस पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने कहा कि जल्दी ही आपको ट्राइसाइकिल दिलाई जायेगी। उन्होंने शिवराम से उनका मोबाइल नंबर भी लिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button