ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News युवाओं ने पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को भेंट किया तुलसी का पौधा

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  पौधारोपण महा अभियान संकल्प पांच हजार पौधारोपण के तहत जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा उमरिया पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर तुलसी का पौधा भेंट किया। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पौधारोपण अभियान अति सराहनीय अभियान है। इस पौधारोपण में हम सभी को जोड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने पौधारोपण महा अभियान में आम लोगों को जुड़ने के लिए भी आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा भी लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लें तो काफी हद तक पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर अंकुश लग सकता है।

टीम लीडर हिमांशू तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पौधारोपण करने का संकल्प लिया गया है। इस वर्ष पांच हजार पौधारोपण करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने पौधारोपण करने से पहले सुरक्षित स्थानों को चिन्हित किया जाता है उसके उपरांत ही वहां पर पौधारोपण किए जाते हैं जिससे पौधे वृक्ष बन सके। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए साथ ही उनका संरक्षण भी करना चाहिए उन्होंने लोगों से आव्हान किया कि वह शादी व जन्मदिन के अवसर पर घर आने वाले मेहमानों को गिफ्ट के रूप में पौधे अवश्य दें। तुलसी का पौधा भेंट करते हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,अमृता सिंह,सरिता तिवारी,राहुल सिंह, शिखा बर्मन ऋषभ त्रिपाठी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button