ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी गई 02 मोटर साइकिल सहित 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

रीवा पुलिस अधीक्षक श्रीमान विवेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान अनिल सोनकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11.07.23 को फरियादी नरेश नानकराम आहूजा पिता नानक राम आहूजा निवासी रानी तालाब का थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरी एक्टिवा स्कूटी ग्रे रंग की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। इसी प्रकार से फरियादी राजू जायसवाल पिता सुदर्शन जायसवाल निवासी थाना समान का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज किया है कि इसकी मोटर साइकिल रानी तालाब मंदिर से इसकी हीरो पैशन मोटर साइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 393/23 एवं 394/23 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा आस पास के सभी संदिग्ध व्यक्तियों से पूछ ताझ की गई दौरान विवेचना मुखबिर द्वारा सूचना मिली की अभिषेक साकेत अपने साथी के साथ एक ग्रे रंग की स्कूटी लिए घूम रहा है मुखबिर की सूचना को गंभीरता लेकर वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया गया एवं मौके से पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना होकर रेड कार्यवाही की गई जिसमे आरोपी 1. अभिषेक साकेत पिता वीरेंद्र साकेत निवासी रानीतालाब एवं प्रसून सिंह उर्फ लल्ला पिता धनंजय सिंह निवासी पांडेय टोला रीवा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा दिनांक 6-7 जुलाई को रानीतालाब मंदिर एवं सिंधी कॉलोनी से मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया जिस पर से उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी अभिषेक साकेत उर्फ लाला के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली रीवा में पूर्व से 6अपराध पंजीबद्ध है
जप्त मशरूका:- 1.एक्टिवा स्कूटी ग्रे रंग की कीमती 50000/- (2) मो.सा. हीरो पैशन प्रो होण्डा कीमती 47000/-.
कुल मशरूका 97000/ रूपये
आरोपी :- 1. अभिषेक साकेत पिता वीरेंद्र साकेत निवासी रानीतालाब एवं प्रसून सिंह उर्फ लल्ला पिता धनंजय सिंह निवासी पांडेय टोला सिटी कोतवाली रीवा (म.प्र.)
महत्वपूर्ण भूमिका:- थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह , सउनि महेन्द्र त्रिपाठी, प्र आर तुलसीदास साकेत, आर. दुर्योधन सिंह, सुधीर शुक्ला

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button