ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News देवास विधायक श्रीमती पवार ने पर्यटन क्वीज़ प्रतियोगिता के पोस्टर का किया विमोचन

पर्यटन क्वीज़ प्रतियोगिता 27 जुलाई को होगी आयोजित, 159 स्‍कूलों ने कराया पंजीयन 

  रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश

देवास मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा देवास जिले के लिए उपलब्ध कराए गए पर्यटन क्वीज़ प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार द्वारा किया गया। विमोचन अवसर पर श्री विक्रम सिंह पवार, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएल खुशाल, सहायक संचालक श्री शिवनंदन प्रजापति, नोडल अधिकारी सुश्री स्मिता रावल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अजय सोलंकी उपस्थित थे। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन के प्रति रूचि बढाने के लिए प्रदेश में हाई और हायर सेकेन्ड्री स्‍कूल स्तर के विद्यार्थियों के लिए प्रतिवर्ष जिला स्तरीय पर्यटन क्वीज़ प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस वर्ष यह प्रतियोगिता 27 जुलाई को आयोजित की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी एचएल खुशाल ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए 159 स्‍कूलों द्वारा पंजीयन कराया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button