खेलब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
Rajasthan News विधायक रामलाल शर्मा ने विद्यालयों में खेल-कूद किट का किया वितरण

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान
चौमू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरिजा और महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भोजलावा में विद्यार्थियों के लिए विधायक रामलाल शर्मा ने खेलकूद किट का वितरण किया। युवाओं के किट में बॉलिवाल, फुटबॉल, बेट, बैटमिंटन किट, कॉक, बॉल, रस्सी कूद किट, हाकी टेबिल टेनिस आदि खेल की आवश्यक वस्तुए बच्चो को भेंट की। विधायक रामलाल शर्मा द्वारा खेलकूद किट पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे। विधायक शर्मा ने कहा कि युवाओं की प्रतिभाओं को तराशने के लिए विधालयो में खेलकूद किट का वितरण किया गया है। इस मोके पर ओबीसी मोर्चा ज़िलाध्यक्ष गौरव यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश जांगिड, पार्षद गजेंद्र यादव, नवरत्न शर्मा, विद्यालय प्राचार्य, स्टाफ़ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel