ब्रेकिंग न्यूज़हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News भारी वर्षा के कारण तबाही का मंजर, मुख्यमंत्री ने स्वयं संभाली आपदा प्रबंधन की कमान

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी जिलों में भारी वर्षा वह बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। लोगों की माने तो पिछले 50 वर्षों में पहली बार ऐसी तबाही देखने को मिली है। हिमाचल सरकार के सभी मंत्री,विधायक व प्रशासन राहत कार्यों का जायजा लेकर लोगों को फौरी राहत व सुरक्षित जगह पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं आपदा प्रबंधन की कमान संभाल रखी है। हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए प्रशासन को मौके पर ही प्रभावित लोगों को तत्काल राहत के निर्देश दे रहे हैं।प्रशासन प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने में जुटा है। विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिपक्ष के नेता जयराम ठाकुर से भी आग्रह किया है कि वह भी केंद्र सरकार पर राहत पैकेज देने के लिए दबाव डालकर सरकार का सहयोग करें। परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए लोक निर्माण विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। विभाग के उच्च अधिकारियों के अनुसार अधिकांश सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं। बिजली पानी की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभाग के कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी का कहना है कि इस आपदा की स्थिति में केंद्र सरकार आश्वासन व सहानुभूति के अलावा कोई भी आर्थिक पैकेज नहीं दे रही है। जो की चिंता का विषय है। हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि हिमाचल को इस प्राकृतिक आपदा के मंजर से निपटने के लिए शीघ्र आर्थिक पैकेज स्वीकृत करने की कृपा करें। ताकि आपदा से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति हो सके।लोगो की माने तो केंद्र सरकार को ऐसी आपदा के समय राजनीतिक करण के बजाय मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button