ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अमित सांघी के निर्देशन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी व एसआई देवेंद्र यादव की कार्रवाई !!

जमीनी विवाद में बलवा कर रंगदारी करने वाले व कट्टे से फायर करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार !!

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर  डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अमित सांघी के निर्देशन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी व एसआई देवेंद्र यादव की कार्रवाई, जमीनी विवाद में बलवा कर रंगदारी करने वाले व कट्टे से फायर कर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी सौरभ खरे, संचित सिंह राजपूत, शुभम उर्फ शिवम उर्फ रवि प्रताप सिंह मनोज प्रजापति निवासी दुर्गा कॉलोनी को किया गिरफ्तार, गौरतलब है कि उपरोक्त सभी आरोपियों द्वारा घटना दिनांक को दुर्गा कॉलोनी छतरपुर में अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे फरियादी मनोज शर्मा एवं उसके रिश्तेदारों से प्लाट पर निर्माण कार्य करने के लिए रंगदारी कर पैसे मांगे थे। फरियादी द्वारा पैसे देने से देने पर आरोपीगणों द्वारा फरियादी एवं उसके रिश्तेदारों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की नियत से हमला किया गया था एवं कट्टे से फायर किया गया था, जो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी0 अरविन्द सिंह दॉगी, उनि0 देवेन्द्र यादव आरक्षक सत्येन्द्र सिंह यादव, अशोक कुशवाहा, मानसिंह राजपूत, राजबहादुर व आर दीपक कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button