ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News दिनेश पवार डहुआ द्वारा बाल देवताओं को दी गई कुर्सियां और थालियां बाल देवो भव” कहावत को चरितार्थ करने से पुलकित- प्रफुल्लित हुए बच्चे

अपने जन्म दिन पर दान से लोक और परलोक संवारने का सराहनीय प्रयास

 रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

डहुआ  ग्राम डहुआ,तह मुलताई जिला बैतूल में संचालित दो आंगनबाड़ियों में बच्चों को बैठने हेतु कुर्सियां और भोजन करने हेतु थालियां देकर श्री दिनेश पवार पिता श्री बिनक जी पंवार (गाकरे) युको बैंक बैतूल द्वारा अपना जन्म दिन मनाया गया। आपके द्वारा प्रस्तुत उदाहरण सराहनीय और प्रशंसनीय है। श्री दिनेश पवार (गाकरे) द्वारा “बाल देवो भव” कहावत को चरितार्थ करने से दोनों आंगनबाड़ी के बच्चे अत्यधिक पुलकित- प्रफुल्लित हुए। सुखवाड़ा आपकी संवेदन शीलता और दानशीलता को नमन् करते हुए आपके स्वस्थ, सुखी, सम्पन्न, सुरक्षित, यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना करता है। आशा की जानी चाहिए कि समाज में और भी सदस्य इससे प्रेरित प्रोत्साहित होकर इस तरह सेवा हेतु आगे आयेंगे। चित्र- आंगनबाड़ी में कुर्सियां और थालियां देते दिनेश पवार

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button