ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News नवागत कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

 टीकमगढ़ जिले के नवागत कलेक्टर 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अवधेश शर्मा ने आज संयुक्त कार्यालय भवन पहुंचकर कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व श्री शर्मा ने कुण्डेश्वर भगवान की पूजा अर्चना कर जिले की प्रगति एवं सुख-समृधि की कामना की। इससे पूर्व श्री शर्मा म.प्र. शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री पीएस चौहान, एसडीएम टीकमगढ़ श्री सीपी पटेल, एसडीएम जतारा डॉ. अभिजीत सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर, जिला कोषालय अधिकारी श्री शिवरंजन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button