Madhya Pradesh News बुंदेलखंड के गरीबों के मसीहा माननीय दीपनारायण सिंह यादव पूर्व विधायक का हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
खजुराहो में बुंदेलखंड के कद्दावर नेता, और 1000 बहनों के भाई, युवाओं के हृदय सम्राट, आदरणीय दीप नारायण सिंह यादव जी का कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत। समाजवादी पार्टी के पूरे बुंदेलखंड में इकलौते ऐसे विधायक हैं। जिन्होंने 1000 बहनों की शादी की।और शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार, के क्षेत्र में अद्वितीय काम किया। पूर्व में विधायक जी के द्वारा किए गए कार्य चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग विधायक जी को इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतों से जिताने के लिए तैयार हैं। खजुराहो पहुंचते ही विधायक जी को पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राम कुमार यादव ने बताया की जनता बीजेपी के राज से त्रस्त है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी वर्गों के लोगों ने इस बार साइकिल चलाने का मन बना लिया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, जिला सचिव विनोद यादव, नरेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, रविंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष खरगापुर आदि अनेक समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel