Rajasthan News गैस चूल्हा भभकने से झुलसी वृद्ध महिला की उपचार के दौरान हुई मौत,
पुलिस ने मृतक के पोस्टमार्टम करवाकर मामला दर्ज कर जांच की शुरू

रिपोर्टर अमित अग्रवाल झालावाड़ राजस्थान
झालावाड : जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के मकोडिया गांव में एक वृद्ध महिला की चाय बनाते समय गैस चूल्हे के भभकने से आग लगने के कारण इलाज के दौरान झालावाड़ जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। गंगधार पुलिस हेड कांस्टेबल सुरेश चंद के अनुसार वृद्ध महिला रेशम कुंवर कालूसिंह राजपूत 65 वर्ष निवासी मकोडिया घर पर ही चाय बना रही थी। इसी बीच अचानक चूल्हे से आग भभकने के कारण महिला के कपड़ों में आग लग गई, जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। परिजन महिला को चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। गंगधार पुलिस ने सूचना मिलते जिला अस्पताल पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सुपुर्द किया व पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Subscribe to my channel