IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता आयोजित कर मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की दी जानकारियां

रिपोर्टर जीतेन्द्र सिंघी देवास मध्य प्रदेश

समीपस्थ चंद्रकेशर बांध स्थित विश्राम गृह पर भारतीय जनता युवा मौर्चा द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। युवा मौर्चा जिलाध्यक्ष राम सोनी ने पत्रकारों से चर्चा मे प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की मध्यप्रदेश के निवासी सभी युवा 18 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के जिन्होंने कक्षा 12 वी एवं ग्रेजुएट तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों मे शिक्षा प्राप्त कर ली है उनको प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना से जोडकर ट्रेनिंग के रूप मे 8 से 10 हजार रूपये प्रतिमाह उनके खातो मे भेजे जाने का काम इस योजना के माध्यम से किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राम सोनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई सीखो कमाओ योजना को एक क्रांतिकारी योजना बताया। जिलाध्यक्ष सोनी ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी पत्रकारों से चर्चा मे दी। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे नवनियुक्त बेकलिया सरकार मंडल प्रभारी राजेश मालवीया कांटाफोड युवा मौर्चा मंडल अध्यक्ष राज टुटेजा सतवास मंडल अध्यक्ष लालू नागौरी सहित युवा मौर्चा के पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button