Madhya Pradesh News भाजपा विधायक के कॉलेज के सेंटर से पटवारी भर्ती में टॉप 10 में 7 उम्मीदवार

रिपोर्टर पंकज धाकड़ ग्वालियर मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित ग्रुप 2 व पटवारी भर्ती परीक्षा में रिजल्ट पर विवाद शुरू हो गया है भर्ती परीक्षा के टॉप 10 की लिस्ट में से 7 उम्मीदवारों ने ग्वालियर के जिस केंद्र में परीक्षा दी वह भिंड के भाजपा विधायक संजीव कुशवाहा का है इस सेंटर से 144 लोगों का चयन हुआ है विधायक के सेंटर से सात टॉपर होने पर उम्मीदवारों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की है टॉप टेन में शामिल इन सातों उम्मीदवारों का सेंटर ग्वालियर के एन आर आई कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में था इन उम्मीदवारों के रोल नंबर की सीरीज भी एक जैसी शुरुआती अंक 2488 से हुई साथ में पांच उम्मीदवारों के हस्ताक्षर हिंदी में है हस्ताक्षर में भी सिर्फ नाम लिखा गया है किसी तरह की बनावट नहीं है इसके बाद फर्जीवाड़े के आरोप बढ़ गए हैं कॉलेज का काम संसाधन उपलब्ध कराना है कोई भी प्रायोगिक परीक्षा हो उसे प्रशासन की निगरानी में निर्धारित एजेंसी कराती है कॉलेज प्रबंधन द्वारा हॉल और कंप्यूटर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाती है संजीव सिंह कुशवाह विधायक भिंड

Subscribe to my channel