ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News अमरपाटन शराब की दुकान पर वसूल रहे है एमआरपी से अधिक कीमत, दुकान पर नहीं है रेट लिस्ट, लुट रहे शराब खरीददार

 रिपोर्टर अमित कुमार  सतना मध्य प्रदेश

अमरपाटन शराब ठेकेदार और आबकारी विभाग की मिलीभगत से सुरा प्रेमियों को इन दिनों अमरपाटन शराब दुकान पर एमआरपी से अधिक दाम चुका कर शराब खरीदनी पड़ रही है। अधिक कीमत वसूलने को लेकर शराब की दुकानों पर सुरा प्रेमियों और शराब ठेकेदार के कारण आए दिन झगड़े फसाद भी होने लगे हैं। आबकारी विभाग और अमरपाटन शराब ठेकेदार की मिलीभगत के कारण शराब दुकान पर शराब प्रिंट रेट से अधिक दामों पर बेच रहे हैं। इतना ही नहीं शराब दुकान पर तो रेट सूची तक नहीं लगी है जबकि नियमानुसार शराब की दुकानों पर रेट सूची चस्पा करना जरूरी है। हालत यह है शराब दुकान पर 210 में मिलने वाला क्वार्टर 290 में बेचा जा रहा है। कृपा शंकर तिवारी नामक युवक शराब दुकान पर शराब खरीदने गया तो उससे शराब दुकानदार ने जब अधिक कीमत वसूली तो विवाद हो गया। इस पर ठगी का शिकार पीड़ित ने आबकारी विभाग और जिला प्रशासन से शराब की दुकान पर एमआरपी से अधिक दामों पर शराब बेचने पर अंकुश लगाने की मांग की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button