Madhya Pradesh News जतारा थाना परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजित

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
टीकमगढ़ / जतारा आज मंगलवार के जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इस बार टीकमगढ़ एसपी रोहित काशवानी के द्वारा थाना परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जानकारी के अनुसार ऐसा पहली बार देखा गया है कि एसपी ने थाना क्षेत्र में लोगों समस्या सुनने जनसुनवाई का आयोजन थाने में किया गया है जिसको लेकर जनता द्वारा इसकी सराहना की गई कहा गया है कि आबेदको को जिला मुख्यालय जाना पड़ता था आने जाने मैं लोगों का काफी समय बर्बाद हो जाता था लेकिन समस्या सुनने वाले वरिष्ठ अधिकारी उनके क्षेत्र में आए लोगों द्वारा उनकी सराहना की गई है बताया गया है कि कुछ फरियादी ऐसे होते जो कुछ कारणों के चलते जिले में नहीं पहुंच पाते है और उनकी समस्या हल होने में समय लग जाता है इन्हीं लोगो की समस्या सुनने और उसका निदान हो सकें जनता की सेवा का उद्देश्य लेकर यह जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होता है और आने वाले समय में भी विभिन्न थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित कर जनता और पुलिस का मेल जोल और ताल मेल स्थापित होगा और पब्लिक का विश्वास पुलिस के लिए और बडेगा जिससे अपराधो में रोकथाम होगी। 

Subscribe to my channel