ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश
मण्डला जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण सुनिष्चित करें। उन्होने विभिन्न आवेदनों के मौके पर ही निराकरण के निर्देष दिए। जनसुनवाई में 106 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम, संयुक्त कलेक्टर हुरेन्द्र घोरमारे, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके ने भी जनसुनवाई मंे पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनी।
जनसुनवाई में त्रुटिसुधार, वृद्धापेंशन, किसान कल्याण योजना, नलजल योजना, जीवन ज्योति बीमा, पेंशन सहायता, अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार, मजदूरी भुगतान, स्वास्थ्य सहायता सहित अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। तत्काल श्रवण यंत्र मिलने से सुरेश ने प्रसन्नता व्यक्त की जनसुनवाई में मिला तत्काल लाभ जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन के संज्ञान में आने वाली समस्या का यथासंभव शीघ्र एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे पड़रिया नारायणगंज निवासी सुरेश कछवाहा ने श्रवण यंत्र प्राप्त करने के संबंध आवेदन दिया। सुरेश ने बताया कि दिव्यांग होने के कारण मुझे सुनने में बहुत परेशानी होती है। मुझे श्रवण यंत्र प्रदान किया जाए। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने सामाजिक न्याय विभाग को आवेदकों की पात्रता का परीक्षण कर मौके पर ही श्रवण यंत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। श्रवण यंत्र पाकर सुरेश कहते हैं कि समस्या का मौके पर ही निराकरण हो जाने से मैं बहुत खुश हूं और मैं जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद करता हूं।


Subscribe to my channel