ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News प्रदेश के 26150 श्रमिकों के खाते में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 583 करोड़ की राशि का किया अंतरण

 उमरिया जिले के 231 हितग्राहियों के खाते में 6 करोड़ 46 लाख रूपये की राशि की अंतरित गई

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

 उमरिया संबल योजना एवं मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल योजना के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 26150 श्रमिकों के खाते में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 583 करोड़ की राशि का अंतरण किया। उमरिया जिले के 231 हितग्राहियों के खाते में 6 करोड़ 46 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई । जिले में जनपद मुख्यालयों , जिला मुख्यालय के एनआईसी में तथा नगरीय निकायों में भी भोपाल मे आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर कलेक्टर डा० कृष्ण देव त्रिपाठी, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, सहायक श्रम पदाधिकारी आर के गुप्ता सहित हितग्राही उपस्थित रहे। जनपद स्तरीय कार्यक्रमों में संबंधित जनपद पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधि तथा हितग्राहियों ने भाग लिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button