छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News कांकेर भानुप्रतापपुर में कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ सुनी मन की बात

शहर केंद्र भानूप्रतापपुर के पोलिंग बूथ में ईश्वर साहू बूथ प्रभारी के घर पर सुना गया।

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के नागरिकों को संबोधित किया।भानुप्रतापपुर के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा जन प्रतिनिधियों ने अलग-अलग जगहों पर ‘मन की बात’ सुना। भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर के द्वारा 29 जनवरी को सभी पोलिंग बूथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनी गई। इस कार्यक्रम के तहत शहर केंद्र भानूप्रतापपुर के पोलिंग बूथ में ईश्वर साहू बूथ प्रभारी के घर पर सुना गया। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री बृजेश सिंह चौहान महिला मोर्चा मंडल महामंत्री शकुंतला यादव मौजूद रहे। वही शक्ति केंद्र नारायणपुर के पोलिंग बूथ कन्हारगांव मे भाजपा कार्यकर्ता सरस्वती बिस्वास के घर में मोदी जी की मन की बात सुना गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शक्ति केंद्र नारायणपुर प्रभारी अरविंद जैन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संकेत नसीने, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सनत कुमार यदु, रमेश तिवारी,टीकू राम यदु, लीलाधर यदु, सरस्वती विश्वास,अजय विश्वास, लक्ष्मी यादव, लक्ष्मी मंडावी सुरेश ऊके, छत्रपाल यादव, जगत राव यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद भाजपा नेताओं ने कहा कि केवल भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं पीएम के मन की बात को देश का हर नागरिक सुनता है। उन्होंने कहा पीएम के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button