Madhya Pradesh News कलेक्टर द्वारा सीएम राइज/ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मेघनगर का निरीक्षण किया गया

रिपोर्टर संतोष बसोड झाबुआ मध्यप्रदेश
झाबुआ कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा सीएम राइज/ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मेघनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री हुड्डा द्वारा बच्चो से मोसम के अनुसार बोई जाने वाली फसलो, पर्यायवाची शब्द एवं पढाई के सम्बन्ध में प्रश्न पूछे गए। कलेक्टर सुश्री हुड्डा ने बच्चो से अंग्रेजी में पाठो का वाचन करवाया एवं बच्चों को अंग्रेजी विषय की बारीकियां बताई। उन्होंने बच्चों से कहा कि अंग्रेजी बेहद आसान है। अभ्यास से कुछ ही दिनों में इसमें पारंगत हुआ जा सकता है। कलेक्टर द्वारा शिक्षको को समय पर कक्षा में उपस्थित होकर बच्चो को पढ़ाने को कहा, वही शिक्षक द्वारा समय पर कक्षा में उपस्थित नहीं होने पर सतीश पाटीदार का एक दिन का वेतन काटा गया एवं प्राचार्य व शिक्षको को बच्चों को समय पर किताबे बाटने एवं शिक्षको को रूचिपूर्ण होकर बच्चो को पढ़ाने को कहा । इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश सोनी, तहसीलदार श्रीमती सोनू गोयल, नायब तहसीलदार सुश्री परवीन बानू एवं बीईओ एवं सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel