ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News झाबुआ अपर कलेक्टर श्री एस.एस. मुजाल्दा द्वारा कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में जनसुनवाई ली गई। आज जनसुनवाई में कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए ।

रिपोर्टर संतोष बसोड झाबुआ मध्यप्रदेश

झाबुआ   ग्राम पंचायत पलासडोर के उपसरपंच रूप सिंह द्वारा ग्राम पंचायत पलासडोर में मतदान केंद्र क्रमांक 26 प्राथमिक शाला भवन अतिरिक्त कक्ष पलासडोर में यथायथ करने, प्रार्थी लालू पिता प्रभु ओसारी निवासी ग्राम जामली तहसील पेटलावद द्वारा धुलसिंह पिता बाबु डिण्डोर के विरुद्ध प्रार्थी की निजी भूमि पर आने जाने का वर्षो पुराना रास्ता अवेध अतिक्रमण कर बंद करने के सम्बन्ध में, रमेश गामड, सेनु बिलवाल एवं प्रकाश भूरा निवासी ग्राम पंचायत छापरी कालीदेवी द्वारा उचित मूल्य की दुकान छापरी का सन्चालन नहीं होने के सम्बन्ध में, ग्राम पंचायत खेडी के सरपंच द्वारा खेडी के पंचायत फलिए में माध्यमिक शाला खेडी में नवीन हैंडपंप खनन करवाने के सम्बन्ध में, आकाश पिता हेमू भाभोर निवासी ग्राम आमलीफलिया तहसील झाबुआ द्वारा अपनी पुत्री खुशबू भाभोर को कक्षा 6टी में इंग्लिश मीडियम रंगला में प्रवेश दिलाने, प्रार्थी कोदरीया पिता हुरचंद डामोर निवासी सजेली सुरजीमोगजी साथ तहसील व जनपद पंचायत मेघनगर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की राशी नहीं मिलने के सम्बन्ध में आवेदन प्रस्तुत किए गए | प्रार्थी मनु पिता नगजी सिंगाड़ ग्राम सामली तहसील पेटलावद द्वारा ग्राम पंचायत सामली के सरपंच एवं सचिव द्वारा ग्राम पंचायत की राशी का अवेध रूप से आहरण करने एवं गाव वालो के द्वारा राशि के बारे में पूछे जाने पर उन्हें डराने के सम्बन्ध में आवेदन प्रस्तुत किया | समस्त ग्रामवासी ग्राम गडवाडा द्वारा पटवारी श्री संजय सोनी जो वर्तमान में ग्राम पंचायत /हल्का गडवाडा में पदस्थ है | इनके द्वारा कार्य को पूर्ण रूप से समय पर न कर पाने, हर कार्य के लिये लोगो को बार बार परेशान करने, ग्राम वासीयो को शासन के द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की सही जानकारी ना देना जिससे ग्राम वासीयो को शासन की योजनाओ का लाभ न मिलपाना व ऐसी कई समस्याओं के चलते ही इन्हें ग्रामवासीयो की शिकायतो के आधार पर ग्राम पंचायत से हटाया गया था| अतः पटवारी श्री करणसिंह बामनिया को ग्राम गडवाडा में मुल रूप से पदस्थ किए जाने के सम्बन्ध में आवेदन प्रस्तुत किया गया| इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा परमार, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button