ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News ज्वेलर्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 11 जुलाई को “चेम्बर भवन” में

रिपोर्टर पवन कुमार गुप्ता ग्वालियर मध्य प्रदेश

 ग्वालियर  ध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (एमपीसीसीआई) द्बारा भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के सहयोग से ज्वेलर्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार दिनांक 11 जुलाई,2023 को दोपहर 3.00 बजे से ‘चेम्बर भवन` में किया गया है। इस कार्यक्रम में बीआईएस के नोएडा ऑफिस से श्री रितुराज जी (ज्वाइंट डायरेक्टर एंड एससी.-डी), श्री आकर्ष दुबे (एच.ई), श्री मोहित कुमार (एस.एस.ए.) पधार रहे हैं। कार्यक्रम में बीआईएस की गतिविधियों, हॉलमार्किंग क्या है ?, ज्वेलर्स रजिस्ट्रेशन कैसे प्राप्त करें ?, हॉमलार्किंग केन्द्र व ज्वेलर्स लायसेंस की टर्म्स के संबंध में जानकारी दी जायेगी एवं ज्वेलर्स की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया जायेगा। mएमपीसीसीआई के अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमंत गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल द्बारा अंचल के समस्त सोना-चांदी व्यवसायी संघ एवं ज्वेलर्स से उक्त कार्यक्रम में पधारकर, कार्यक्रम से लाभांवित होने की अपील की है। सादर आमंत्रण श्रीमान्‌‍ सम्पादक महोदय, ज्वेलर्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार 11 जुलाई,2023 को दोपहर 3.00 बजे से ‘चेम्बर भवन` में किया गया है। इस कार्यक्रम में आप सादर आमंत्रित हैं। साथ ही, आपसे अनुरोध है कि कार्यक्रम की कवरेज हेतु कृपया अपने लोकप्रिय समाचार-पत्र/इलेक्ट्रोनिक मीडिया से पत्रकार एवं फोटाग्राफर की उपस्थिति सुनिश्‍चित कर, अनुगृहीत करें ताकि आपके सहयोग से कार्यक्रम की बेहतर कवरेज आमजन तक पहुंच सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button