ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News MP में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार: । दौलत राम पाटीदार इंडिया क्राइम न्यूज़ जिला रतलाम ।

पुलिस ने स्पेशल न्यायालय में किया पेश, आदिवासी छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप ।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के झाबुआ (झाबुआ) डिप्टी कलेक्टर सुनिल कुमार झा (उपसमाहर्ता सुनील कुमार झा) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सुनील झा को स्पेशल न्यायालय (special court) में पेश किया। एसडीएम पर एट्रोसिटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट और 354 की आईपीसी धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, झाबुआ के डिप्टी कलेक्टर सुनील झा एक हॉस्टल का निरीक्षण करने गए थे। जहां वे आदिवासी बालिकाओं से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन पर बालिकाओं को गलत तरीके से छूने का आरोप है। मामले की शिकायत सोमवार को हुई।देर रात जांच के बाद झाबुआ कोतवाली थाने में छेड़खानी के आरोप में धारा 354, एसटीएससी एक्ट, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं एफआईआर के बाद कलेक्टर के प्रतिवेदन पर सोमवार देर रात कमिश्नर पवन शर्मा ने सुनिल कुमार झा को सस्पेंड कर दिया है।रिपोर्ट शोसल मीडिया पर वायरल आधारित प्रेषित ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button