Madhya Pradesh News पसान हल्का पटवारी शैलेंद्र द्विवेदी का स्थानांतरण तहसील अनूपपुर से तहसील पुष्पराजगढ़ में हुआ ।

रिपोर्टर सूर्यकान्त मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश
जिला कलेक्टर अनूपपुर श्री आशीष वशिष्ठ द्वारा सोमवार को कार्यालयीन तथा प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से अन्य पटवारी तथा बरसों से पसान हल्का मैं पदस्थ पटवारी शैलेंद्र द्विवेदी का ट्रांसफर पुष्पराजगढ़ तहसील मैं किया गया है । हल्का पसान मैं यह पटवारी जब से पदस्थ हुए थे इनके द्वारा कई भू स्वामियों , किसानों , के न्याय संगत महत्वपूर्ण राजस्व संबंधी कार्यों को ना करते हुए जानबूझकर रोक कर रखा गया था । हल्का पसान मैं किसानों को अपने पीछे चक्कर लगवा कर अत्यधिक परेशान करते हुए ,किसानो का राजस्व संबंधी समस्याओं का इनके द्वारा न्यायिक निराकरण कार्य ना करते हुए , दोनों पक्षों में किसानों से किसानों का आपसी विवाद करा देने में बहुत माहिर रहे हैं । हल्का पसान मैं इनके द्वारा राजस्व के कार्य न करने से अनेक भू स्वामियों किसानों के काम पेंडिंग में है । जिससे इनके कार्यशैली से नाराज हल्का पसान के पीड़ित भू स्वामियों किसानों ने इनकी लिखित शिकायत जिला के उच्चाधिकारियों से 6 माह पहले से लगातार कर रहे थे । तथा जिला के उच्चाधिकारियों से मांग कर रहे थे की हल्का पसान एक अच्छे छवि वाला ईमानदार तथा किसानों का राजस्व के कार्य करने वाला पटवारी का पद स्थापना कराया जाए । जिस पर इंडियन क्राइम न्यूज़ रिपोर्टर जिला अनूपपुर के द्वारा भी हल्का पसान के पीड़ित किसानों के राजस्व संबंधी कार्य ना होने तथा शिकायतों पर पटवारी का स्थानांतरण किए जाने हेतु आवाज उठाई गई तथा लगातार समाचार का प्रकाशन किया जा रहा था । जिस पर किसानों के मांग शिकायतों तथा न्यूज़ प्रकाशन से जिला के उच्च अधिकारी द्वारा इस बात को संज्ञान में लेते हुए किसानों के लगातार मांग पर तथा शासन के राजस्व संबंधी कार्यालय पर सुचारू रूप कार्य व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए पटवारी का ट्रांसफर किया गया है । पसान हल्का के निवासियों भूमि स्वामी किसानों को अब पदस्थ होने वाले नवागत पटवारी से उम्मीद है कि पसान हल्का में सभी रुके हुए भू स्वामियों किसानों के न्याय संगत राजस्व के सभी कार्यों को सुचारू रूप से करते हुए , अपना दायित्व निभाते हुए , एक अच्छा ईमानदार छवि बनाकर , निरंतर किसान हित के न्यायिक कार्य करते रहेंगे ।

Subscribe to my channel