ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News राष्ट्रीय मछुआ दिवस कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश
मण्डला  मछली पालन विभाग मण्डला एवं कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला के द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय मछुआरा दिवस कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला में मनाया गया। वैज्ञानिक डॉ. के.एच. एलिकुन्ही और डॉ. एच.एल. चौधरी की याद में हर साल 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है। इन वैज्ञानिकों ने 10 जुलाई 1957 को ओडिशा के कटक में सी.आई.एफ.आर.आई. के पूर्ववर्ती पोंड कल्चर डिविजन में इंडियन मेजर कार्प में प्रेरित एक्वाकल्चर, सीआईएफए, भुवनेश्वर में इंडियन मेजर कार्प में प्रेरित प्रजनन तकनीक का सफतापूर्वक प्रदर्शन किया था। प्रति वर्ष की भाति इस दिन मछलीपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट किसानों एक्वाप्रेनर्स और मछुआरों की उपलब्धियों के लिए उनका अभिनंदन करने और देश में मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है, उक्त आयोजित कार्यक्रमों में मछलीपालन विभाग के अधिकारियों, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों, पेशेवरों उद्यमियों और जिले के मछुआरें और मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम आयोजित हुई जिसमें शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं एवं मत्स्य पालन की नवीन तकनीकी की जानकारी तथा मार्गदर्शन मत्स्य कृषकों को प्रदाय किया गया।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे- स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण, मत्स्यबीज संवर्धन, बॉयोफ्लाक, किसान क्रेडिट कार्ड आदि तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि के क्षेत्र में हुए नवीन तकनीकी के विषय में विस्तृत रूप से जिले के मत्स्य कृषकों एवं मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को प्रदान की गई। मछुआ दिवस के कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अहिरवार एवं  भारती तथा मछलीपालन विभाग के सहायक संचालक मत्स्योद्योग एल.एस. शैयाम, एच.के. भगत सहायक मत्स्य अधिकारी, पी.आर. वैद्य मत्स्य निरीक्षक, एस.के. भारद्वाज, मत्स्य निरीक्षक, एस.के. उइके मत्स्य निरीक्षक तथा जिले के मछुआ सहकारी समितियों के सदस्य तथा प्रगतिशील मत्स्य कृषक ब्रजेश ठाकुर रामनगर, धनंजय पटैल जंतीपुर एवं मंयक मर्सकोले गौंझी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button