ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News श्रावण के पावन पवित्र महीने की शुरुआत से ही भगवान शिव के मंदिरों में अक्सर भक्तों का तांता लगा रहता है। इसी के चलते श्रावण के प्रथम सोमवार में शिव मंदिर में पूजा अर्चना की गई।
त्रयंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम उर्वारुकमिव वंदना मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दिन प्रत्येक जगह पर शिवलिंग की पूजा रुद्राभिषेक किया गया। गुप्तेश्वर मंदिर में मुकुंद दास जी महाराज द्वारा रुद्राभिषेक कर श्रद्धालुओं को भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। सुश्री सोनिया द्वारा भटौली दुर्गा नगर उनके निवास में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूर्ण भक्ति भाव के साथ गणमान्य नागरिक को के साथ मिलकर पूजन संपन्न किया गया मोहन धाम आश्रम में स्वामी त्रिलोक दास जी द्वारा पूजन अर्चन कर भोलेनाथ का अभिषेक किया गया श्रद्धालु गणों के साथ यह रहे उपस्थित सुश्री सोनिया बागुल कर नेशनल मीडिया फाउंडेशन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनु दुबे शोभा पांडे मीणा श्रीमती मीना वाकुलकर वर्षा बैरागी वर्षा अनीता नेहा आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel