अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर की हत्या, गिरफ्तार, जाने क्या है वजह…

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

ट्रकों की चोरी करने के बाद करते थे कटिंग, फिर बेचते थे कबाड़ियों को, 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे .दुर्ग जिले के खुर्सीपार भिलाई के टीम ने खुले स्थानों पर खड़े ट्रक को चोरी कर उसे रायपुर के कबाड़ी के पास खपाने वाले एक गिरोह को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने ट्रक चोरी के आरोपियों के साथ ही उसे काटकर खपाने वाले कबाड़ी कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ट्रक के कटे हुए टुकड़े जब्त किया गया है। एटीएम चोरी का किया पर्दाफाश, कंपनी का शातिर कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार . बता दें कि हाइवा ट्रक चोरी के मामले में खुर्सीपार पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। खुर्सीपार निवासी हाईवे ट्रक का ड्राइवर अवध बंजारे ट्रक को डबरा पारा चौक खुर्सीपार में खड़ा कर अपने घर चला गया था। सुबह आने पर ट्रक उसे मौके पर नहीं मिली। जिसके बाद प्रार्थी द्वारा इसकी रिपोर्ट खुर्सीपार थाने में दर्ज किया था। जिसके बाद खुर्सीपार पुलिस द्वारा डबरा पारा चौक खुर्सीपार के आसपास लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जिसमें एक सफेद कार को चोरी हुई हाइवा के आसपास चक्कर मारते देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने डबरा पारा चौक से रायपुर तक सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और रायपुर के कबाड़ी शिवबचा तिवारी को पकड़ा। जिसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के नामों का खुलासा किया। इस मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी चोरी के ट्रक को गैस कटर से काटकर कबाड़ में तब्दील कर दिया करते थे। आरोपियों के कब्जे से हाइवा ट्रक के कटे हुए पार्ट्स को बरामद किया है। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button