Madhya Pradesh News 200 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान कर बैतूल संगठन द्वारा दिखाई गई सक्रियता

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
जेई, नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षा क्रेक करने वाले, 75% से अधिक अंकों के साथ हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली प्रतिभाओं का किया गया सम्मान इस तरह के सम्मान समारोह बड़ी संख्या में युवाओं को समाज और समाज के प्रति उनके दायित्व का बोध कराने में सफल सिद्ध हो सकते हैं और सामाजिक एकता को प्रगाढ और सुदृढ़ करने के महाकुंभ साबित हो सकते हैं। बैतूल। राष्ट्रीय भर्तृहरि विक्रम भोज समिति भारत द्वारा प्रतिभाओं को पहचान कर, उन्हें सम्मानित और पुरस्कृत करने की प्रारंभ की गई परम्परा को सभी क्षेत्रों में प्रशंसनीय प्रतिसाद मिल रहा है। छिंदवाड़ा, महू ,कारंजा, नागपुर के बाद बैतूल में हुए सामाजिक सम्मान समारोह में समाज की प्रतिभाओं के सम्मान से समाज में सुखद संदेश प्रसारित हुआ है जिससे बड़ी संख्या में समाज के युवक युवतियां सम्मान से अपने को गौरवान्वित महसूस कर अत्यधिक अभिभूत हो रहे हैं। इस तरह के सम्मान समारोह बड़ी संख्या में युवाओं को समाज और समाज के प्रति उनके दायित्व का बोध कराने में सफल सिद्ध हो सकते हैं और सामाजिक एकता को प्रगाढ और सुदृढ़ करने के महाकुंभ साबित हो सकते हैं। जिला बैतूल संगठन की सक्रियता जिले भर के क्षेत्रीय स्तर के संगठनों के लिए संजीवनी सिद्ध होगी और वे पुनः सक्रिय होकर अपनी सार्थकता सिद्ध कर सकेंगे। बैतूल आयोजन इस संदर्भ में भी अधिक अर्थवान प्रतीत होता है कि इसमें वर्षों से अलग थलग पड़े संगठन और समितियां एक मंच पर आएं और एकजुटता प्रदर्शित हुई। अध्यक्ष श्री अनिल पवार और सभी पदाधिकारी प्रशंसा के पात्र है कि वे भोपाल,मंडीदीप, सारनी, मुलताई,आमला आदि और बैतूल की स्थानीय समितियों को आयोजन में जोड़ने और भोपाल के एनजीओ परपीड़ा हर, अस्मिता वेलफेयर से प्रतिभाओं के लिए पुरस्कार स्वरूप पेन व बैग आदि प्राप्त करने में सफल रहे। श्री अतीत पवार द्वारा आयोजन हेतु कस्तूरी बाग उपलब्ध कराकर जिस गहरे सामाजिक सरोकार का परिचय दिया गया है उससे समाज में उनकी अपनी पृथक पहचान स्थापित होगी।

Subscribe to my channel