बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई मोहनिया के तत्वाधान में विद्यार्थी परिषद के 75 वें स्थापना दिवस को हर वर्ष की भांति इस बार भी राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया गया।

रिपोर्ट संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनियां बिहार

स्थापना दिवस के अवसर पर महाराणा प्रताप महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला प्रमुख वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महाराणा प्रताप महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग विभागाध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह अध्यक्षता कर रहे अभाविप नगर अध्यक्ष डॉक्टर शंभू नाथ सिंह एवं विशिष्ट अतिथि चंदन तिवारी पूर्व विभाग संयोजक कैमूर एवं रोहतास ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिशु उपाध्याय ने किया। डॉ उदय प्रताप सिंह ने कहा ABVP किसी राजनीतिक दल का छात्र संगठन नहीं है। छात्र हित एवं राष्ट्र हित में खड़ा रहता है एवं युवाओं को गलत रास्ते में जाने से रोकता है। व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र का पुनर्निर्माण ऐसा विद्यार्थी परिषद का संकल्प है। डॉक्टर शंभू नाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हित एवं राष्ट्र हित के लिए खड़ा रहती है। कई बड़े आंदोलनों को विद्यार्थी परिषद ने किया जो छात्र हित में रहा इसलिए छात्र जीवन में विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए। पूर्व विभाग संयोजक चंदन तिवारी ने विद्यार्थी परिषद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद एक संगठन ही नहीं एक विचारधारा है यह आंदोलन है। देश आजाद होने के बाद से ही विद्यार्थी परिषद छात्रों का चिंता करते हुए आज 75 वर्ष पूरा कर लिया ऐसा दुनिया में मात्र एक छात्र संगठन हुआ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चाहे जम्मू कश्मीर का मुद्दा हो बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा हो या नई शिक्षा नीति लागू करने का मुद्दा हो इसके लिए विद्यार्थी परिषद ने लंबा संघर्ष किया तब जाकर परिणाम हम लोग के सामने हैं इसलिए विद्यार्थी परिषद का सदैव समर्थक और कार्यकर्ता होना चाहिए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिशु उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र का पुनः निर्माण का है इसलिए सभी विद्यार्थियों को परिषद का कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपने नेतृत्व क्षमता को और मजबूत करना चाहिए इसलिए विद्यार्थी परिषद एक खुला मंच है सभी क्षेत्रों में जाने का एक मौका मिलता। कार्यक्रम में पूर्व कार्यकर्ता बृजेश सिंह, विनोद सिंह टाइगर, दीपू, सत्यम ,अनुराग, प्रवीण, सोनू ,विपिन ,दीपक, नीतीश, विकास ,सत्यम अनीश, अखिलेश, प्रिंस,गुड्डू,शिवम, बलिराम, सर्वजीत ,गुड्डू ,विकास ,प्रवीण आदि उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button