IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News कलेक्टर ने किया कूड़ामैली मार्ग के सुधार कार्य का निरीक्षण

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश
मण्डला  विगत दिनों बारिश के कारण मंडला-जबलपुर राजमार्ग के अंतर्गत कूड़ामैली में सड़क संबंधी समस्या आई थी। 2 जुलाई को कलेक्टर एवं एसपी ने सड़क का मौक़े पर निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को मरम्मत के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कूड़ामैली पहुंचकर सड़क सुधार कार्य का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को सड़क के दोनों ओर से पानी की निकासी के लिए नाली की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुल पेंचवर्क का कार्य प्रगतिरत्
2 जुलाई को अपने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सागर, बबैहा पुलों के पेचवर्क एवं रैलिंग संबंधी कार्यों के आवश्यक निर्देश दिए थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलों के पेंचवर्क का काम जल्द पूरा करें। साथ ही रैलिंग संबंधी कार्य भी करें। उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह में सुधार कार्यों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एडीएम मीना मसराम, एमपीआरडीसी के एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button