IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News सोमवार को नगर भ्रमण पर निकलेंगे कांतापुरेश्वर नगर मे निकलेगी भगवान शंकर की सवारी

रिपोर्टर जीतेन्द्र सिंघी देवास मध्य प्रदेश

कांटाफोड – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान ऋणमुक्तेश्वर की चलित झांकी के साथ श्रीराम सेवा समिति द्वारा राजा धिराज मंहाकाल की शाही सवारी निकाली जाएगी। यह जानकारी देते हुए ऋणमुक्तेश्वर महादेव समिति द्वारा बताया की प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान ऋणमुक्तेश्वर महादेव की झांकी नगर मे निकाली जाएगी। नगर के प्राचीन मंदिरों मे भजनो की प्रस्तुतियां देते हुए मां चंद्रकेशर के तट पेडीघाट पर मिट्टी ने निर्मित भगवान का विसर्जन कर आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा। श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने बताया की भगवान कांतापुरेश्वर की शाही सवारी महाकाल स्वरूप मे पालकी पर सुसज्जित कर होकर नगर भ्रमण पर निकलेगी। इस वर्ष नवीन रूप मे समाधिस्थ मूर्ति के साथ शाही पालकी नगर मे निकाली जाएगी। युवाओं ने भक्तों से सवारी के दौरान प्रत्येक सोमवार को अपने घरो के सामने रंगोली बनाने पुष्पवर्षा करने दीप जलाने की धार्मिक अपील की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button