IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News कलेक्टर ने किया प्रा.शा. ग्वारी एवं सागर स्कूल का औचक निरीक्षण

सागर सीएम राईज स्कूल का औचक निरीक्षण

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार भलावी मंडला मध्य प्रदेश

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने शनिवार को ग्वारी प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र के दृष्टिगत स्कूल में ज़रूरी तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने प्राथमिक शाला का निरीक्षण करते हुए कक्षा तीसरी, चौथी तथा पाँचवी के बच्चों का गणित, हिन्दी एवं अग्रेजी संबंधी ज्ञान परीक्षण किया। इस दौरान चौथी कक्षा के प्रिंस ने 15 का पहाड़ा सुनाया और प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी बच्चों को समय पर किताब एवं गणवेश का वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार स्कूल में पर्याप्त सफ़ाई, लाइट, बच्चों के पीने के पानी, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने संबंधित सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि स्कूल में बाउंड्रीवॉल का मरम्मत एवं सुधार कार्य करें। इस दौरान उन्होंने ग्वारी के बीएलओ से चर्चा करते हुए स्थानीय मतदाताओं की जानकारी भी ली। उन्होंने ग्रामीणों को मतदाता पुनरीक्षण कार्य की जानकारी देते हुए सूची में नाम जोड़ने तथा संशोधन आदि की प्रक्रिया भी समझाई। कलेक्टर ने अपने निरीक्षण के दौरान सागर सीएम राईज स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होने बारिश के दौरान स्कूल में आवश्यक सुधार कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने सागर सीएम राईज स्कूल के बच्चों से आत्मीय बात की। साथ ही दिव्यांग विद्यार्थी लकी से चर्चा करते हुए शिक्षकों को संवेदनशीलता के साथ दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने एवं समझाईश के निर्देश दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button