IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News युवा कांग्रेस ने किया एम् पी इ बी का घेराव निकाली cm की शवयात्रा बढे हुए बिजली बिल और अघोषित कटौती का किया विरोध

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

मण्डला  जिले के संमस्त विधुत उपभोक्ता अपने आप को ठगा हुआ और लुटा हुआ महसूस कर रहे है, क्योंकि बिजली विभाग एक तरफ तो बिजली की बेतहाशा विद्युत कटौती कर रहा है, और दूसरी तरफ 1500, 2000 3500 तक के बिजली बिल हर महीने उपभोक्ताओं को भेज रहा है यह कहना है युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर का । गरीब उपभोक्ता आखिर बिजली बिल पटाये तो कहा से पटाये? कंमलनाथ जी की सरकार में 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली “इंदिरा ग्रह ज्योति ” दी जाती थी लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है बिजली के बिल लोगो को करंट मार रहे है अगर भाजपा वाकई में जनता की हितैषी है तो बिजली बिल कम करके लोगो को राहत देना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि गर्मी के दिनों में बिजली विभाग के द्वारा मानसून मेंटेनेंस के नाम पर लाखों के बिल बनाये जाते है लेकिन यह मेंटेनेंस कहा किया जाता है

किसी को पता नहीं भाजपा के राज में हर जगह 50 % कमीशन खाया जा रहा है तभी तो मुलभुत व्यवस्थाये जिले में दम तोड़ रही है। जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष भल्लावी (सोनू) ने कहा कि 4 माह बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी मंजरे टोलो में विद्युत व्यवस्था का प्रबंध सुनिश्चित किया जायेगा और 100 यूनिट तक बिजली फ्री दी जायेगी साथ ही 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ किया जायेगा वही कांग्रेस बिजली प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हसीब ने कहा कि समस्या का निराकरण न होने पर आगामी समय में विशाल आंदोलन कांग्रेस पार्टी के द्वारा बिजली विभाग की मनमानी के विरोध में किया जाएगा इस दौरान ,,जिला काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा,मध्यप्रदेश बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हसीब खान, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिनव नट्टू चोरसिया,जनपद अध्यक्ष सोनू भलावी, एड रजनीश रंजन उसराठे, कुलदीप कछवाहा, हनी बर्वे, जावेद कुरैशी, जय बघेल, पार्षद विनय वरदानी, आई टी सेल अध्यक्ष विवेक दुबे , एवं समस्त युवक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button