बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Bihar News जहानाबाद में सांप काटने के बाद मरीज को लाया गया जहानाबाद सदर अस्पताल, थोड़ी देर बाद महिला ने तोड़ा दम।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
बरसात के मौसम में विषैले सांपों का निकलना आम बात है। ऐसे में लोगों को सजग रहने की जरूरत होती है। थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है ऐसा ही एक मामला आया है जहानाबाद में जहां सदर अस्पताल में। जहां सर्पदंश के बाद इलाज के लिए लाई गई महिला ने दम तोड़ दिया। दरअसल पूरा मामला अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के कैथी लोदीपुर का है । जहां की रहने वाली संगीता देवी को सांप काटने के बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे डॉक्टरों ने बहुत कोशिश की। लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Subscribe to my channel