पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Punjab News  बरसात के सीजन की शुरुआत होते हैं आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार टमाटर के दाम छूने लगे आसमान बिगड़ा रसोई का बजट

बरसात के सीजन की शुरुआत होते हैं आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार टमाटर के दाम छूने लगे आसमान बिगड़ा रसोई का बजट

ब्यूरो चीफ रविंदर कुमार पटियाला पंजाब

पटियाला : बरसात के सीजन की शुरुआत होते ही सब्जियों के दाम आसामान छूने लगे हैं। एक सप्ताह पहले तक 50-60 रुपये प्रति किलो के भाव बिकने वाला टमाटर अब खुदरा भाव में 110-130 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, मंडी में थोक रेट में टमाटर 80 से 90 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। बीते मई महीने में टमाटर का भाव 10 रुपये प्रति किलो था। अचानक टमाटर के दाम 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने से ग्राहक परेशान हैं। इसके अलावा अन्य हरी सब्जियों के दाम में भी उछाल आ गया है। सब्जियों के रेट में 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। सब्जियों के दाम में अचानक आई इस उछाल की सबसे बड़ी वजह बरसात का सीजन मानी जा रहा है। वहीं, पिछले दिनों दाम गिरने की वजह से इस बार उत्पादन प्रभावित हुआ है। वाजिब दाम न मिलने से किसानों ने सब्जियों की बिजाई घटा दी थी, जिसकी वजह से बाजार में आपूर्ति प्रभावित हुई और दाम में बढ़ोतरी हो गई। बारिश के कारण भी आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button