छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News लंबे समय से फरार स्थाई/गिरफ्तारी वारंटियों को चौकी नैला पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था स्थायी/ गिरफ्तारआरोपी विजय कुमार मोहले उम्र 25 साल निवासी कापन के विरूद्ध माननीय न्यायालय जांजगीर में धारा 365, 366, 376 भादवि एवं 4, 6 पास्को एक्ट के तहत लंबित प्रकरण

आरोपी खोलबहरा सिंह धनुवार उम्र 50 साल के विरूद्ध माननीय न्यायालय जांजगीर में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत लंबित प्रकरण

गिरफ्तार वारंटियों को किया गया माननीय न्यायालय में पेश

माननीय अपर सत्र न्यायालय FTC जांजगीर द्वारा नियत पेशी पर लगातार उपस्थित नही होने से आरोपी विजय कुमार मोहले उम्र 25 साल निवासी कापन के विरूद्ध स्थायी वारंट तथा माननीय प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी न्यायालय जाजगीर द्वारा आरोपी खोलबहरा सिंह धनुवार उम्र 50 साल के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसकी तामीली हेतु चौकी नैला पुलिस को मिलने पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबीर लगाया गया था। आरोपियों द्वारा आज दिनांक को अपने सकुनत में मिलने पर घेरा बंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर वारंटो को तामीली कर वारंटियों को माननीय न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया है। उपरोक्त फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु उपनिरी गजालाल चन्द्राकर एवं चौकी नैला का विशेष योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button