पंजाबब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News विजीलैंस द्वारा 2 लाख रुपए रिश्वत लेता एस. डी. ओ. काबू -फंडों के प्रयोग सम्बन्धी सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में माँग रहा था 5 लाख रुपए

रिपोर्टर कुलभूषण वर्मा फतेहगढ़ साहिब पंजाब

पंजाब  विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत आज बी. डी. पी. ओ. दफ्तर फ़तेहगढ़ साहिब में तैनात एस. डी. ओ. पंचायती राज अमरजीत कुमार को फंडों के प्रयोग सम्बन्धी सर्टिफिकेट ( यू. सी.) जारी करने के एवज में 2 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है।  mविजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तहसील राजपुरा के गाँव बसंतपुरा के निवासी गुरमीत सिंह की शिकायत पर उक्त एस. डी. ओ. को गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त एस. डी. ओ. ने उसके गाँव में करवाए गए विकास कामों संबंधी फंडों के प्रयोग सम्बन्धी सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत माँगी थी।  प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर उक्त एस. डी. ओ. को सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 2 लाख रुपए लेते हुये मौके पर काबू कर लिया।  इस सम्बन्धी एस. डी. ओ. अमरजीत कुमार के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button