पंजाबब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News सुनील जाखड़ को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए उच्च लीडरशिप को धन्यवाद- पदम

रिपोर्टर कुलभूषण वर्मा फतेहगढ़ साहिब पंजाब

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश नेतृत्व में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला फतेहगढ़ साहिब के महासचिव रविंदर सिंह पदम ने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक बदलाव समय की मांग है और उच्च लीडरशिप ने सुनील जाखड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर 2024 में जीत सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। पदम ने कहा कि जाखड़ एक अनुभवी नेता हैं और उनके नेतृत्व में भाजपा नए मील के पत्थर स्थापित करेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button