छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Chhattisgarh News भाजपा की कामकाजी बैठक हुई आयोजित

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़

नारायणपुर   भारतीय जनता पार्टी जिला नारायणपुर की कामकाजी बैठक जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता गौतम गोलछा व भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रतन दुबे, अल्पकालीन विस्तारक अशोक साहू के आतिथ्य में संपन्न हुई। सर्वप्रथम परंपरा के अनुसार भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।आगे बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अब संगठन भाव से काम करना जरूरी है। हम सभी कार्यकर्ताओं को जो दायित्व मिले हैं उनका पूर्ण निष्ठा से हमें निर्वहन करना है और पार्टी संगठन को मजबूती मिले इस दिशा में सतत कार्य करना है। बैठक को भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा व रतन दुबे ने कहा की विधानसभा चुनाव आगाज हो चुका है और हमें अपनी पूरी मेहनत और पूरी ताकत अब पार्टी के कामों में लगानी चाहिए।इस अवसर पर भाजपा नेता प्रभुनाथ देवांगन, सोनू कोर्राम, मरण शील,अख्तर अली,संतनाथ उसेंडी, प्रताप मंडावी, संतोष सुराना, पंकज जैन,सुदीप झा,संजय तिवारी,किशोर आर्य, राजेंद्र प्रजापति,प्रेमनाथ उसेंडी,रामप्रसाद कुमेटी, मंगड़ू नुरेटी,प्रवीण जैन,आकाश ठाकुर,राहुल पटेल,रैनू सलाम महिला नेत्री प्रमिला प्रधान, रीता मंडल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री संजय नंदी व आभर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संदीप झा ने किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button