Uttar Pradesh News शहीद भगत सिंह अमृत सरोवर पर स्थित क्याकिंग कैनोइंग प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
जिलाधिकारी ने हरीझंडी दिखाकर किया शुभारंभ, मुख्य विकास अधिकारी व उपजिलाधिकारी रहे मौजूद

रिपोर्टर नवरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश
बिजनौर जिलाधिकारी ने शहीद भगत सिंह अमृत सरोवर पर स्थित क्याकिंग कैनोइंग प्रशिक्षण केंद्र का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया , शुभारंभ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी तथा उपजिलाधिकारी भी उपस्थित रहे जिलाधिकारी ने इस अवसर पर अमृतसरोवर परिसर में पौधा रोपण भी किया ।
आपको बतादें की जनपद बिजनौर के गांव अम्हेड़ा स्थित शहीद सरदार भगत सिंह अमृतसरोवर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने क्याकिंग कैनोइंग प्रशिक्षण केंद्र का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया शहीद भगत सिंह अमृत सरोवर अम्हेड़ा में मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के उपकरण लगाए गए हैं।
इसके अलावा तालाब में नौका विहार की व्यवस्था भी की गई है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अमृत सरोवर परिसर में सूक्ष्म जलपान के लिए कैंटीन का भी संचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी के साथ इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोहरा तथा उपजिलाधिकारी मोहित कुमार भी उपस्थित रहे । जिलाधिकारी ने अमृतसरोवर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी हल्दौर वीरेंद्र यादव को अमृतसरोवर की साफ सफाई रखने,प्रदूषण नियंत्रण हेतु पौधा रोपण करने अमृत सरोवर को और अधिक सुंदर बनाने हेतु निर्देशित किया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर परिसर में पौधा रोपण भी किया ।

Subscribe to my channel