अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगा ले गया, फिर किया शारीरिक शोषण

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

नवापारा राजिम :- नवापारा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया था। इसके बाद शादी का झूठा वादा करके उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार नवापारा में गोबरा बस्ती के रहने वाले पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग नातिन ने किसी को कुछ बताए बिना कहीं चली गई है। उसे किसी ने बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद गुम इंशान का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की। परिजनों ने आशंका जताई है कि राजू उर्फ देवेंद्र साहू उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस पर पुलिस ने लड़की और लड़के दोनों की तलाश के लिए मुखबिर को एक्टिव किया। लगातार पताशाजी के दौरान मुखबिरी से सूचना मिली कि आरोपी को गरियाबंद में देखा गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद नवापारा पुलिस की एक टीम गरियाबंद पहुंची और आरोपी राजू उर्फ देवेंद्र साहू (20 वर्ष) को पकड़कर थाने लाई। पुलिस ने उसके पास से नाबालिग लड़की को भी बरामद किया।शादी कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए
पूछताछ में राजू ने बताया कि दोनों ने गरियाबंद के शिव मंदिर में शादी कर पति-पत्नी के रूप में गरियाबंद के ग्राम आमदी में रह रहे थे। इस दौरान आरोपी ने नाबालिक के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाए। आरोपी ने नाबालिग जानते हुए भी उससे शादी की एवं उससे दुष्कर्म किया। जिसपर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 366 376(ढ )और 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय रायपुर रवाना किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक गुलाब कुमार सिन्हा महिला आरक्षक कुमारी गिरजा चंद्राकर, विजय साहू नगर सैनिक सूरज साहू आरक्षक महत्वपूर्ण भूमिका रही।भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और बाइक की टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत
जिले में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। मामला कोरबा जिले का है। जानकारी के अनुसार दीपका से बलौद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटन धतूरा बस स्टैण्ड के पास बताई जा रही है। इस हादसे में बाइक सवार युवक का सिर बुरी तरह से कुचल गया है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इधर ट्रेलर का ड्रायवर मौका देख फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रेलर को जब्त कर दिया है और ड्रायवर की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर का ड्रायवर नशे में धुत था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button