पंजाबराज्य

Punjab News श्री मान संत बाबा धर्म सिंह की 49वीं जयंती 6 जुलाई को मनाई जाएगी

रिपोर्टर नरिंदर सिंह अमृतसर पंजाब

जंडियाला गुरु 1 जुलाई ( हरमन सिंह ) 6 जुलाई को श्री मान 108 संत बाबा धर्म सिंह जी की 49वीं जयंती गांव मिहोका निकट दबुर्जी जिला अमृतसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तों के सहयोग से मनाई जा रही है इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए तप अस्थान के मुख्य सेवादार बाबा निरवैर सिंह ने बताया कि इस बार बाबा जी की जयंती मनाने के लिए हर बार की तरह संगत ने दिन-रात मेहनत की है। पूरे सहयोग से आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि इस बार गुरु घर का भवन भी बन रहा है, जिसके लिए श्रद्धालु बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। बाबा निरवैर सिंह जी ने आगे बताया कि इस बार भी रागी, ढाडी, कथा वाचक वार्षिकोत्सव में कविशर बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ भी आयोजित की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button