IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News सरस्वती पूजन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

आगामी सत्र के प्रवेश के लिए 31 भावी छात्रों का विद्यारंभ संस्कार हवन पूजन कर किया गया

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

बस्तर संभाग के वनांचल क्षेत्र दंतेवाड़ा जिला के विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर बारसूर मे धूमधाम से सरस्वती पूजन कार्यक्रम एवं बसंत पंचमी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया विद्यालय के छात्रों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया तथा आगामी सत्र के प्रवेश के लिए 31 भावी छात्रों का विद्यारंभ संस्कार हवन पूजन कर किया गया

इस कार्यक्रम में विशेष रुप से विद्यालय समिति के अध्यक्ष समाजसेवी एवं सैल्यूट तिरंगा संगठन छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री जसवीर नेगी की उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम में मग नार के पूर्व सरपंच श्री फगनु राम जी पुजारी, हलबा समाज के अध्यक्ष श्री संकट पुजारी जी भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री भूरेश्वर भारद्वाज, पार्षद दिनेश्वरी मांझी, निकिता पुजारी,शंका नाग पार्वती बघेल तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव कुमार नाग सभी आचार्य गण तथा पालक उपस्थित रहे श्री जसवीर नाग द्वारा सभी उपस्थित जनों को बधाई एवं शुभकामना दिया गया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button